Thursday, 10 December 2015

व्यक्ति के नाम के अल्फाबेट्स को जोड़कर भाग्यशाली अंक मालूम किया जा सकता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के नाम के अल्फाबेट्स को जोड़कर भाग्यशाली अंक मालूम किया जा सकता है। यहां जानिए कीरो की अंक विद्या के अनुसार, नाम के अल्फाबेट्स किस प्रकार जोड़े जाते हैं...
A से Z तक सभी अल्फाबेट्स के लिए अलग-अलग नंबर तय किए गए हैं। उन नबंरों को जोड़कर खास अंक मालूम किया जाता है।
जानिए अल्फाबेट्स और उनके अंक
A = 1, B = 2
C = 3, D =4
E = 5, F = 8
G = 3, H = 5
I = 1, J = 1
K = 2, L = 3
 
अल्फाबेट्स और उनके अंक
M = 4, N = 5
O = 7, P = 8
Q = 1, R = 2
S = 3, T= 4
U = 6, V = 6
W = 6, X = 5
Y = 1, Z = 7
 
मान लीजिए किसी व्यक्ति का नाम राम है।
राम नाम के अल्फाबेट्स हैं RAM
R = 2
A = 1
M = 4
2+1+4 = 7
इस प्रकार राम नाम का अंक 7 है।
 
यदि किसी व्यक्ति का नाम बड़ा है और उसके नाम के अल्फाबेट्स का जोड़ दो अंको में आ रहा है तो...
मान लीजिए किसी व्यक्ति का नाम रामशंकर है तो उसके नाम के अल्फाबेट्स होंगे RAMSHANKAR
R = 2
A = 1
M = 4
S = 3
H = 5
A = 1
N = 5
K = 2
A = 1
R = 2
2+1+4+3+5+1+5+2+1+2 = 26
2 + 6 = 8
इस प्रकार RAMSHANKAR नाम का नंबर होगा 8.
 
अंक 1- जिन लोगों के नाम के अल्फाबेट्स का जोड़ 1 आ रहा है, उनकी इच्छाएं काफी अधिक होती हैं। ये लोग अपने कार्य में आ रही सभी परेशानियों को दूर कर लेते हैं।
अंक 2- यदि नाम का जोड़ 2 आ रहा है तो व्यक्ति में कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी होती है। जिससे वे कार्यों में परेशानियों का सामना करते हैं।
अंक 3- इस अंक वाले लोग विशेष योग्यता रखते हैं। हर काम को अपने अलग अंदाज में करना पसंद करते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य तक कड़ी मेहनत करते हुए पहुंच जाते हैं।
 
अंक 4- जिन लोगों के नाम का जोड़ 4 आ रहा है, वे किसी व्यक्ति से आसानी से दोस्ती नहीं करते हैं। दोस्ती करते हैं तो पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।
अंक 5- इस अंक वाले लोग बुद्धिमान होते हैं और किसी काम में जल्दी निर्णय ले लेते हैं। ये लोग उन कामों से बचते हैं, जिनमें समय अधिक लगता है।
अंक 6- नाम के अल्फाबेट्स का जोड़ 6 आ रहा है तो व्यक्ति का झुकाव अपने जीवन साथी या प्रेम की ओर अधिक रहता है। ये लोग सुख-सुविधाओं के साथ जीवन व्यतीत करते हैं।
 
अंक 7- इस अंक वाले लोग कल्पना से जुड़े हुए काम करना अधिक पसंद करते हैं। कल्पना से जुड़े काम जैसे पेंटिंग, लेखन आदि। इन लोगों की रुचि पुरानी परंपराओं में नहीं होती हैं।
अंक 8- जिन लोगों के नाम का जोड़ 8 आ रहा है, उनका झुकाव धर्म की ओर रहता है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं।
अंक 9- इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है, लेकिन शांत भी हो जाता है। ये लोग जिस काम को हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही चैन की सांस लेते हैं।

No comments:

Post a Comment