Thursday, 10 December 2015

जानिए होंठों के रंग, आकार और बनावट के आधार पर स्वभाव की बातें

किसी भी व्यक्ति से मिलते समय सबसे पहले हमारी नजर उसके चेहरे पर पड़ती है और उस समय होंठों को ध्यान से देखा जाए तो उसके स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें आसानी से समझ सकते हैं। सभी लोगों के होंठ अलग-अलग होते हैं। यहां जानिए होंठों के रंग, आकार और बनावट के आधार पर स्वभाव की बातें...
ज्योतिष में शरीर के लक्षणों के देखकर व्यक्तित्व और भविष्य बताने की विद्या को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। ये भी ज्योतिष का अभिन्न अंग है। सामुद्रिक विद्या के अनुसार, मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के अपने कुछ लक्षण होते हैं, उसकी बनावट, आकार और रंग हमारे व्यक्तित्व के रहस्यों पर तो रोशनी डालते ही हैं। साथ ही, भविष्य भी बताते हैं। किसी भी व्यक्ति के होंठों को देखकर ये आसानी से बताया जा सकता है कि वह व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है।
मोटे होंठ- जिस व्यक्ति के होंठ सामान्य से अधिक मोटे दिखाई देते हैं, वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाते हैं। गुस्से के कारण इन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ये लोग जिद्दी भी होते हैं।
 रसिक होंठ- लाल, चिकने, कलात्मक होंठ रसिक होंठ कहलाते हैं। ऐसे होंठ वाला व्यक्ति सुंदर, कला प्रिय और अच्छे स्वभाव का होता है। रसिक होंठ वाले लोग समाज और घर-परिवार में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। ये लोग अपने कार्य क्षेत्र में उच्च शिखर तक जाते हैं और जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।
गुलाबी होंठ- जिस व्यक्ति के होंठों का रंग गुलाबी होता है, वह व्यवहार कुशल, उदार और बुद्धिमान होता है। ऐसे होंठ वाले लोग अपने व्यवहार के बल पर सभी का मन मोह लेते हैं। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक होती है।
 उभरे हुए होंठ- जिन लोगों के होंठ सामान्य से ज्यादा उभरे हुए दिखाई देते हैं, वे थोड़े डरपोक स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी भी कठिन परिस्थिति को हल करने का रास्ता आसानी से खोज नहीं पाते हैं।
अंदर की ओर धंसे हुए होंठ- जिस व्यक्ति के होंठ सामान्य स्थिति से अधिक अंदर की ओर धंसे हुए दिखाई देते हैं तो व्यक्ति का स्वभाव रहस्यमयी होता है। इन लोगों के मन की बात समझना काफी मुश्किल होता है। अंदर धंसे हुए होंठ वाले व्यक्ति अच्छे योजनाकार होते हैं और ये लोग अपनी योजना को गुप्त रखते हैं।
 बड़े होंठ- जिन लोगों के होंठ सामान्य से ज्यादा बड़े दिखाई देते हैं, वे अच्छे खाने के शौकीन होते हैं। सामान्यत: ऐसे लोगों को गुस्सा जल्दी आ जाता है। इनका गुस्सा जल्दी ठंडा भी हो जाता है।
संकुचित होंठ- छोटे-पतले होंठ संकुचित होंठ कहलाते हैं। यदि किसी व्यक्ति के ऐसे होंठ हैं और वे बेरंग भी दिखाई देते हैं तो व्यक्ति दिखावा करने वाला होता है। बेरंग, छोटे और पतले होंठ वाले व्यक्ति दूसरों को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।
 होंठ पर तिल हो तो- यदि किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल है तो ऐसे होंठ वाले व्यक्ति बहुत कामुक स्वभाव के होते हैं। विपरीत लिंग के प्रति इनके मन में कई तरह प्रकार के कामुक विचार चलते रहते हैं। ऐसे लोग दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करने में सक्षम होते हैं।
यदि होंठ के ठीक नीचे तिल हो तो ऐसे लोग कठिन परिश्रम करते हैं और आसानी से धन लाभ अर्जित नहीं कर पाते हैं। इन्हें कठिन मेहनत के बाद भी लाभ प्राप्त होता है।

No comments:

Post a Comment