Friday, 2 October 2015

Future Acording to Body Part

भविष्यपुराण में ब्रह्माजी ने बताया है कि किसी भी पुरुष के स्वभाव को जानने के लिए उसके सभी अंगों को, दांतों को, बालों को, नाखूनों को, दाढ़ी-मूंछ को ध्यान से देखना चाहिए। इन सभी को देखकर पुरुष के स्वभाव से जुड़ी खास बातें मालूम हो सकती हैं। यहां जानिए पुरुषों को समझने के लिए खास बातें...
1. यदि किसी पुरुष के पैर में तर्जनी उंगली (अंगूठे के पास वाली उंगली) अंगूठे से बड़ी दिखाई देती है तो ऐसे व्यक्ति स्त्री सुख प्राप्त करने वाले होते हैं।
2. यदि किसी पुरुष के पैर कोमल, मांसल यानी भरे हुए, रक्तवर्ण यानी लाल रंग के होते हैं और जिनके पैर पसीने से रहित होते हैं, वे सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने वाले होते हैं। ऐसे लोग बहुत ही आराम का जीवन व्यतीत करते हैं।
3. यदि किसी पुरुष के पैरों के अंगूठे बहुत ज्यादा मोटे दिखाई देते हैं तो उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है।
4. यदि किसी पुरुष के पैर सफेद, रुखे, टेढ़े नाखून वाले हों और उंगलियों की बनावट भी असमान हो तो ऐसे लोग परेशानियों का सामना करते हैं। इनके जीवन में धन की कमी बनी रहती है।
5. यदि किसी पुरुष के पैरों में सबसे छोटी उंगली अंगूठे से बड़ी है तो ऐसे लोग बहुत धनी होते हैं।
6. यदि किसी पुरुष की जांघ पर रोम नहीं होते हैं तो वे भाग्य का साथ प्राप्त नहीं कर पाते हैं।
7. जिन पुरुषों की जांघ लंबी, मोटी और मांसल यानी भरी हुई होती है, वे भाग्य का साथ प्राप्त करते हैं। मजबूत जांघ वाले पुरुष धन और सभी सुख प्राप्त करने वाले होते हैं।
8. यदि किसी पुरुष के घुटने मांसरहित हैं तो उसे छोटी-छोटी सफलताओं के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
9. यदि किसी पुरुष का पेट मांसल यानी मांस से भरा हुआ है, सीधा और गोल है तो वे लोग धनवान होते हैं। ऐसे लोग सभी सुख प्राप्त करने वाले होते हैं।
10. जिन लोगों का पेट लंबा और पतला दिखाई देता है, वे गरीबी का सामना करने वाले और अधिक भोजन करने वाले होते हैं। 
11. किसी पुरुष की पीठ लंबी होती है तो वह बंधनों में फंसा रहता है।
12. जिस पुरुष की पीठ कछुए की पीठ के आकार की तरह दिखती है, वह धनवान और भाग्यशाली होता है।
13. पुरुषों के लिए चौड़े और मजबूत कंधे शुभ होते हैं।
14. यदि किसी पुरुष की नाभि गहरी और गोल है तो वह सभी सुख प्राप्त करता है।
15. छोटी नाभि वाले पुरुष जीवन में कई परेशानियों का सामना करते हैं।
16. छोटी और चपटी ठुड्डी वाले लोग धन का सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं। उभरी हुई ठुड्डी शुभ होती है।
17. यदि किसी पुरुष की गर्दन कुछ ज्यादा लंबी है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं अधिक होती हैं।
18. छोटी गर्दन और सामान्य गर्दन शुभ होती है। ऐसी गर्दन वाले लोग धनवान होते हैं और जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।
19. यदि किसी व्यक्ति की हथेली का तल गहरा है तो उसे पिता की ओर से धन का सुख नहीं मिल पाता है।
20. हथेली का तल यानी बीच का हिस्सा उभरा हुआ दिखाई देता है तो ऐसे लोग दानी होते हैं और सुखी रहते हैं।

Tuesday, 25 August 2015

फेंगशुई में इन चीजों को भाग्यशाली माना जाता है।Fengshui Things Benefits


घर में पैसा, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करने के साथ ही फेंगशुई के उपाय भी अपनाए जा सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। स्वास्थ्य लाभ के साथ ही धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। यहां जानिए फेंगशुई (चीन का वास्तु) की 6 ऐसी चीजें जो घर में रखनी चाहिए। फेंगशुई में इन चीजों को भाग्यशाली माना जाता है।

1. आर्थिक समृद्धि के देवता हैं लाफिंग बुद्धा
आर्थिक सफलता के लिए लॉफिंग बुद्धा घर में रखना चाहिए। इसे अपने घर में मुख्य द्वार से तिरछी तरफ एक लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। बुद्धा समृद्धि के देवता हैं। इनकी मुस्कान से ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ध्यान रखें- लाफिंग बुद्धा मुख्य द्वार के एकदम सामने रखें। लॉफिंग बुद्धा अधिक ऊंचे स्थान पर भी नहीं रखना चाहिए।


2.फेंगशुई की विंड चाइम्स इन दिनों सर्वाधिक चलन में है। दरअसल, विंड चाइम या पवन घंटी से जो मधुर स्वर निकलते हैं, वह पूरे घर में फेंगशुई के अनुसार ची नामक सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इस ऊर्जा से घर में सुख बढ़ता है।
ध्यान रखें- विंड चाइम्स को ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां हवा के प्रवाह से ये बजती रहे।

3.गोल्डन फिश

फेंगशुई के अनुसार, घर में गोल्डन फिश रखने से सौभाग्य, धन, मान-सम्मान बढ़ता है। इन मछलियों को अपने ड्रॉइंगरूम में रखें।
ध्यान रखें- गोल्डन फिश को बेडरूम में, रसोईघर में या बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।

4.खुशहाली बढ़ाता है कछुआ

फेंगशुई में कछुए को भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ ही पैसा और खुशहाली भी मिलती है।
ध्यान रखें- कछुए को ऑफिस या घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कछुए को रखते समय उसका चेहरा अंदर की ओर होना चाहिए। कछुए को कभी भी जोड़े में नहीं रखना चाहिए।

5.समृद्धि बढ़ाते हैं तीन सिक्के
घर के मुख्य दरवाजे में लाल रिबन से बंधे हुए फेंगशुई के 3 सिक्के लटकाने चाहिए। इससे घर में धन और समृद्धि आती है।

ध्यान रखें- सिर्फ तीन सिक्के ही लटकाने चाहिए और वह भी दरवाजे के अंदर की ओर। बाहर की ओर सिक्के लगाने से लक्ष्मी द्वार पर ही ठहर जाती है। सिक्के हमेशा मुख्य दरवाजे पर ही लगाना चाहिए।
भाग्यशाली होता है तीन टांगों वाला मेंढक

फेंगशुई में तीन टांगों वाले मेंढक को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांगों वाले मेंढक से घर का वातावरण सुखद बना रहता है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए।
ध्यान रखें- इस मेंढक को किचन या बाथरूम के अंदर या आसपास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य बढ़ता है।