Wednesday, 20 January 2016

आपकी हर परेशानी 1 रोटी के उपाय से दूर हो सकती है

अगर आपका समय ठीक नहीं चल रहा है या रोज कोई नई मुसीबत आ रही है या फिर जीवन में शांति नहीं है, तो इसके लिए आप एक छोटा उपाय कर इन सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार है-

उपाय

सुबह रोटी बनाते समय एक रोटी अलग से निकाल लें। इसके 4 बराबर टुकड़े कर लें।
अब चारों टुकड़ों पर कुछ मीठा जैसे- खीर, गुड़ या शक्कर रख दें। रोटी का पहला टुकड़ा
गाय को खिला दें और भगवान से समस्याओं के निदान के लिए प्रार्थना करें। दूसरा टुकड़ा कुत्ते को खिला दें। शिवमहापुराण के अनुसार, कुत्ते को रोटी खिलाते समय बोलना चाहिए कि- यमराज के मार्ग का अनुसरण करने वाले जो श्याम और शबल नाम के कुत्ते हैं, मैं उनके लिए यह अन्न का भाग देता हूं। वे इस बलि (भोजन) को ग्रहण करें। इसे कुक्कर बलि कहते हैं।
अब रोटी के तीसरे भाग को कौओं को खिला दें और बोलें- पश्चिम, वायव्य, दक्षिण और नैऋत्य दिशा में रहने वाले जो पुण्यकर्मा कौए हैं, वे मेरी इस दी हुई बलि को ग्रहण करें। धर्म ग्रंथों में इसे काक बलि कहते हैं। अब रोटी का अंतिम टुकड़ा किसी भिक्षु को दे दें। इस प्रकार ये छोटा सा उपाय रोज करने से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
 

मनचाही जगह पर तबादला करवाने के लिए उपाय

शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में चंद्रमा दिखाई देने पर सफेद बर्फी या थोड़ा सा दही अपने ऊपर सात बार उसारें और अपने मन में श्रद्धा व विश्वास के साथ चंद्रदेव से प्रार्थना करें- हे चंद्रदेव। मेरा तबादला अमुक(स्थान का नाम बोलें) स्थान पर करवाने की कृपा करें।
7 बार यह क्रिया करते हुए मंत्र पढ़कर बर्फी या दही को सूर्योदय से पहले किसी चौराहे पर जाकर रख आएं। जिस दिशा में चंद्रमा आसमान में हो अपना मुख उस ओर रखना चाहिए तथा यह क्रिया छत पर बाहर खुले में करें लेकिन कोई देख न पाएं। अपना कार्य पूर्ण होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दें, पूजा करें व सफेद बर्फी या खीर को भोग लगाएं।
 

पति का गुस्सा दूर करने का उपाय

जब आपके पति गहरी नींद में सोए हों, तब एक नारियल, सात गोमती चक्र और थोड़ा का गुड़ लेकर इन सभी सामग्री को एक पीले कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को अपने पति के ऊपर सात बार ऊबार कर बहते हुए जल में बहा दें। इसके अलावा प्रतिदिन सूर्य को अर्ध्य दें। कुछ ही समय में आपके पति का गुस्सा छू-मंतर हो जाएगा।
 

सक्सेस पाने के लिए उपाय

जिस दिन किसी खास काम के लिए जाना हो, उस दिन जल्दी उठकर स्नान आदि नित्य कामों से निपटकर सबसे पहले भगवान श्रीगणेश का पूजन करें। श्रीगणेश को धूप-दीप, फूल, दूर्वा आदि चढ़ाएं। गुड़-धनिए का प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद गणेशजी के सामने बैठकर पन्ना की माला से ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का यथाशक्ति जप करें। जब घर से निकलने वाले हों, तब श्रीगणेश को चढ़ाई दूर्वा में से थोड़ी दूर्वा अपनी जेब में रख लें। इस उपाय से आपका हर सोचा हुआ काम जल्दी और ठीक से हो सकता है।

महाराज युधिष्ठिर ने ही नारी जाति को दिया था यह श्राप

कहते हैं महिलाओं के पेट में कोई भी गुप्त बात अधिक समय तक नहीं टिक सकती। महिलाएं जाने-अनजाने में वह बात किसी न किसी को बता ही देती हैं। इस तथ्य से जुड़ा एक प्रसंग महर्षि वेदव्यास द्वारा लिखी गई महाभारत में भी मिलता है। उसके अनुसार, महाराज युधिष्ठिर ने ही नारी जाति को यह श्राप दिया था कि संसार की समस्त स्त्रियां कोई भी गुप्त बात छिपा कर नहीं रख सकेंगी। इस श्राप से जुड़ा पूरा प्रसंग इस प्रकार है-

युधिष्ठिर का स्त्री जाति को श्राप

महाभारत के शांति पर्व के अनुसार, युद्ध समाप्त होने के बाद जब कुंती ने युधिष्ठिर को बताया कि कर्ण तुम्हारा बड़ा भाई था तो पांडवों को बहुत दुख हुआ। तब युधिष्ठिर ने विधि-विधान पूर्वक कर्ण का भी अंतिम संस्कार किया। माता कुंती ने जब पांडवों को कर्ण के जन्म का रहस्य बताया तो शोक में आकर युधिष्ठिर ने संपूर्ण स्त्री जाति को श्राप दिया कि- आज से कोई भी स्त्री गुप्त बात छिपा कर नहीं रख सकेगी।

Monday, 18 January 2016

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, कुछ सपने हमें धन प्राप्ति के संकेत देते हैं

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, कुछ सपने हमें धन प्राप्ति के संकेत देते हैं, वहीं कुछ धन नाश तथा हानि के बारे में भी सूचित करते हैं। इन संकेतों को समझकर हम जान सकते हैं कि हमें कब धन की प्राप्ति हो सकती है और कब नुकसान? ये सपने इस प्रकार हैं-

1. यदि कोई सपने में दियासलाई (माचिस) जलाता है, तो उसे अनपेक्षित (जहां से अपेक्षा न हो) रूप से धन की प्राप्ति हो सकती है।
2. सपने में अगर किसी को धन उधार देते हैं तो अत्यधिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
3. जो व्यक्ति सपने में मोती, मूंगा, हार, मुकुट आदि देखता है, उसके घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं।
4. यदि कोई सपने में किसी को चेक लिखकर देता है तो उसे विरासत में धन मिल सकता है तथा उसके व्यवसाय में भी वृद्धि हो सकती है।
 5. जिसे सपने में कुम्हार घड़ा बनाता हुआ दिखाई देता है, उसे धन लाभ हो सकता है।
6. जो व्यक्ति स्वयं को केशविहीन (गंजा) देखता है, उसे भी धन प्राप्ति होने के योग बनते हैं।
7. यदि कोई सपने में ये देखे कि उस पर कानूनी मुकदमा चलाया जा रहा है, जिसमें वह निर्दोष छूट गया है तो उसे अतुल धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है।
8. यदि कोई सपने में स्वयं को कच्छा पहनकर कपड़े में बटन लगाता देखता है तो उसे धन के साथ मान-सम्मान भी मिलता है।
9. यदि कोई सपने में अपने सीने को खुजाता है तो उसे विरासत में संपत्ति मिलती है, यदि आंख खुजाता है तो धन लाभ हो सकता है।
10. सपने में यदि गर्दन में मोच आ जाए तो भी धन लाभ हो सकता है। 11. सपने में अगर पका हुआ संतरा दिखाई दे तो उसे शीघ्र ही अतुल धन-संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
12. जो खेत में पके हुए गेहूं देखता है, वह शीघ्र ही धनवान बन सकता है। 
 13. जिसे सपने में ऊंट दिखाई देता है, उसे अपार धन लाभ होने के योग बनते हैं।
14. सपने में हरी-फुलवारी तथा अनार देखने वाले को भी धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
15. सपने में यदि गड़ा हुआ धन दिखाई दे तो उसके धन में अतुलनीय वृद्धि हो सकती है।
16. जो व्यक्ति सपने में फल व फूल खाता है, उसे धन लाभ होता है।
17. जो सपने में सिगरेट, बीड़ी या हुक्का आदि पीता है, उसे भी धन प्राप्ति होती है।
18. सपने में जिसके दाहिने हाथ में सफेद सांप काट ले, उसे बहुत से धन की प्राप्ति होती है।
19. जो व्यक्ति सपने में मूत्र, वीर्य, विष्ठा (गंदगी) व वमन का सेवन करता है, वह निश्चित ही महाधनी हो सकता है।
20. यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका से संबंध विच्छेद कर लेता है, तो उसे विरासत में धन की प्राप्ति हो सकती है।
 21. सपने में यदि किसी को खाली बैलगाड़ी दिखाई दे तो उसे आर्थिक नुकसान हो सकता है।
22. यदि कोई स्वप्न में स्वयं को घर का फर्नीचर या खिड़की तोड़ते हुए देखे तो शीघ्र ही उसकी स्थिति भिखारी जैसी हो सकती है।
23. अगर आपको कोई ऐसा सपना दिखाई दे जिसमें आप स्वयं को दिवालिया घोषित कर दें तो उस व्यक्ति का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो सकता है।
24. जब कोई व्यक्ति सपने में किसी नगर पर विमानों को बम बरसाता हुआ देखता है, तो उसकी अचल संपत्ति नष्ट होने के योग बनते हैं।
25. यदि कोई व्यक्ति सपने में स्वयं को कहीं जाता हुआ देखता है तथा अंधेरा हो जाए तो उस व्यक्ति को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। अगर वह व्यापारी है, तो उसे किसी कारणवश कारावास यानी जेल भी जाना पड़ सकता है।
 26. सपने में यदि किसी को उल्लू दिखाई देता है तो उसे धन हानि होती है तथा अन्य कष्ट भी उठाने पड़ सकते हैं।
27. यदि कोई व्यापारी स्वयं को गड्ढे में गिरता देखता है तो व्यापार में बड़ी हानि होने के योग बन सकते हैं।
28. जो व्यक्ति सपने में सोना मिलता हुआ देखता है, उसे धन-संपत्ति की हानि हो सकती है।
29. सपने में यदि कोई समाचार पत्र में अपने संबंधियों का समाचार पढ़ता है तो उसे भी धन हानि हो सकती है।
30. यदि कोई धनवान व्यक्ति सपने में चिडिय़ा को रोते हुए देखता है तो शीघ्र ही वह सड़क पर आ सकता है यानी उसका धन, वैभव व ऐश्वर्य आदि सभी कुछ नष्ट हो सकता है।

Monday, 11 January 2016

वास्तु शास्त्र में जीवन को सुखी और बेहतर बनाने के लिए उपाय बताए गए हैं।

वास्तु शास्त्र में जीवन को सुखी और बेहतर बनाने के लिए उपाय बताए गए हैं। यदि उन उपायों को सही तरीके और पूरी आस्था के साथ अपनाए जाएं तो जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जानिए वास्तु की कुछ टिप्स, जिनसे घर में बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी...
1. घर में वास्तुदोष कम करने और शांति का वातावरण बनाने के लिए घर के मेनगेट पर सिन्दूर से स्वस्तिक बनाएं, जो कि नौ अंगुल लम्बा और नौ अंगुल चौड़ा हो।
2. हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए घर की अलमारी या तिजोरी में हल्दी की गांठ, दाल चीनी की छाल रखनी चाहिए।
 
3. घर और ऑफिस में एक्वेरियम रखने से धन और भाग्य में वृद्धि होती है।
 
4. घर में तांबे का पिरामिड रखने और नौ दिन तक अखण्ड भगवन कीर्तन करने से वास्तु दोष कम होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
 
5 घर या दुकान में धन-लक्ष्मी हमेशा बनी रहे, इसके लिए अपनी तिजोरी में कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र रखना चाहिए।
 
6. घर के मेनगेट पर तुलसी या केले का पौधा लगाने से वास्तुदोष दूर होता है और घर में प्रेम का वातावरण बनता है।
 
7. घर में सप्ताह में कम से कम एक बार कर्पूर जलाना चाहिए। उसका धुंआ वास्तुदोष दूर करता है।
 
8. पिरामिड आकार का मंगल यंत्र घर में लगाने से वास्तुदोष का नाश होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
 
9. घर या ऑफिस में ताजे फूल रखने से सुख-समृद्धि मिलती है।
 
10. दुकान या ऑफिस के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व कोने) में मंदिर बनाना चाहिए, इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
 
11. लक्ष्मी प्राप्ति के लिए मेनगेट की दहलीज में ठोस बनवानी चाहिए और दहलीज के नीचे का स्थान खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
 
12. चांदी का तार घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबाने से वास्तुदोषों का निवारण होता है।
 
13. घर के दक्षिण-पूर्व कोने में पक्षियों के नहाने के लिए पानी भरा हुआ कटोरा रखना चाहिए, इससे परिवार के लोगों के आय के स्त्रोत बढ़ते हैं।
 
14. घर के आंगन में मनीप्लांट लगाने से धन-संपत्ति प्राप्त होती है।
 

Monday, 4 January 2016

मनी प्लांट तो मिलेंगे कई फायदेMoney Plant

वास्तु शास्त्र में हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। अगर सही दिशा में पौधा लगाया जाए तो उससे कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन गलत दिशा में लगाए पौधे फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर में मनी प्लांट लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

इस दिशा में रखा मनी प्लांट पहुंचा सकता है नुकसान

मनी प्लांट के लिए सबसे नकारात्मक दिशा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को माना गया है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने पर धन वृद्धि की बजाय आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दिशा में लगा मनी प्लांट घर में धन के साथ-साथ लोगों की सेहत और रिश्तों पर भी असर डाल सकता है।

इस दिशा में रखेंगे मनी प्लांट तो मिलेंगे कई फायदे

मनी प्लांट लगाने के लिए आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) को सबसे अच्छा माना जाता है। आग्नेय दिशा के देवता भगवान गणेश को माना जाता हैं। भगवान गणेश अमंगल का नाश करते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं। इसलिए, दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने इस इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं और घर में धन-धान्य बना रहता है।